H1 Title Text

20-08-2026

20 अगस्त 2026 को State of Art Govt. Industrial Training Institute Nagrota Bagwan (Camp. at Govt. ITI Baroh), जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में सद्भावना दिवस का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान परिसर में प्रातः 11:00 बजे किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के सभी अनुदेशकों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने देश में शांति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं अहिंसा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा ली।

प्रतिज्ञा के दौरान सभी ने जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव न करते हुए भारत के सभी नागरिकों के बीच भावनात्मक एकता एवं सद्भावना बनाए रखने तथा मतभेदों को हिंसा के बजाय संवाद एवं संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने का संकल्प लिया।

समारोह के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सभी ने पूरे उत्साह एवं निष्ठा के साथ सहभागिता निभाई।

स्थान: बारोह, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश
दिनांक: 20 अगस्त 2026

View Event Photos Download File
View Event Report Download File